
उदित वाणी, जमशेदपुर : आजाद नगर थाना पुलिस ने चोरी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक अप्राथमिक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार युवक की पहचान शेख शहबाज (19), कपाली इस्लाम नगर निवासी, के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से करीब 4,500 रुपये नकद बरामद किए हैं, जिसे चोरी की रकम बताया जा रहा है।
इस कांड में संलिप्त एक नाबालिग बालक को भी पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। दोनों को आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायालय में उपस्थापन हेतु भेजा गया। आजाद नगर थाना प्रभारी ने बताया कि यह सफलता पुलिस की सतर्कता और तत्परता का नतीजा है। उन्होंने कहा कि बरामदगी से मामले के अनुसंधान को मजबूती मिलेगी और अन्य संभावित आरोपियों तथा नेटवर्क की भी जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए लगातार गश्त और निगरानी की जा रही है।

