
उदित वाणी आदित्यपुर (का.प्र.): सेंट्रल पब्लिक स्कूल (सीपीएस), आदित्यपुर के मई और जून माह में आहूत पी टी-1 के टापर्स को आज विद्यालय सभा में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य ने टॉपर्स को आशीर्वाद दिया और जुलाई-2024 के चौथे सप्ताह में होने वाले दूसरे यूनिट टेस्ट में बेहतर परिणाम की कामना की। मौके पर उपस्थित सभी छात्रों और शिक्षकों ने टॉपर्स का उत्साह बढ़ाया और उनकी सराहना की। वहीं, स्कूल प्रबंधन ने भी टॉपर्स को हार्दिक बधाई दी।
Advertisement
<

