
23 नवंबर से 25 नवंबर तक होगा कॉन्क्लेव आयोजन, तैयारियां की गई शुरू
उदित वाणी, जमशेदपुरः शहर झारखंड की एक प्रमुख औद्योगिक नगरी है। यहां एनआईटी एवं एनएमएल जैसे देश के महत्वपूर्ण शिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान हैं। वहीं आयडा जैसा औद्योगिक क्षेत्र भी स्थित है।
इन तीनों के सह सहयोग से जमशेदपुर में एक बेहतर औधोगिक एवं शौक्षिक वातावरण का निर्माण किया जा सकता है। इसके लिए एनआईटी ने पहल कर दी है और इसी के तहत 23, 24 एवं 25 नवंबर को संस्थान परिसर में इंडस्ट्री अकेडमिया कॉन्क्लेव -2023 नामक एक बेहद महत्वकांक्षी कार्यक्रम आयोजन एनआईटी की ओर से किया जा रहा है। इसमें देश के विभिन्न उद्योगपतियों, उच्च संस्थान के प्रमुखों एवं अनुसंधान संस्थान के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है।
इस कान्क्लैव को लेकर राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान जमशेदपुर के निदेशक प्रो गौतम सूत्रधार के नेतृत्व में आदित्यपुर स्मॉल इंडस्ट्रीज़ एसोसिएशन (एसिया) के विभिन्न सदस्यों के साथ एक बैठक का आयोजन ऑटो क्लस्टर में किया गया।
बैठक की शुरुआत एनआईटी जमशेदपुर से आए प्रतिनिधियों के स्वागत के साथ हुई। निदेशक का स्वागत एसिया के अध्यक्ष इन्द्र अग्रवाल ने किया। प्रो सूत्रधार ने कॉन्क्लेव की जानकारी दी। उन्होंने एशिया और एनआईटी जमशेदपुर के बीच सहयोग की गुंजाइश के बारे में बताया और एशिया के वर्तमान सदस्यों से सुझाव मांगे। इसमें सदस्यों नें रक्षा (डीआरडीओ), रेल, ऑटोमोबाइल जैसे बड़े उद्योगों को सम्मेलन के लिए आमंत्रित करने का आग्रह किया, ताकि स्थानीय उद्योग अपने उत्पादों के लिए कई खरीदारों का प्रबंधन कर सकें। बैठक में संजय कुमार सिंह (मेटाफैब इंडस्ट्रीज), प्रवीण गुटगुटिया, सुबोध कुमार सिंह, मनोज हारना, राजन लाल अग्रवाल, अशोक कुमार गुप्ता, निलेश सेठ, अनिल कुमार, रमेश खंडेलवाल, एस आर मजूमदार, प्रदीप कुमार जैन, सुमित मेहता, आनंद ढाबु, पवन कुमार अग्रवाल, मंदीप सिंह, दशरथ उपाध्याय- हिरण्या उध्योग शामिल हुए।
बैठक में एनआईटी जमशेदपुर से मेटेलर्जी विभागाध्यक्ष सह कान्क्लेव के संयोजक डॉ रणजीत प्रसाद , प्रो एमके सिंह (डीन अनुसंधान एवं परामर्श), प्रो प्रभास चांद, प्रो. आरएन मोहंती, डॉ तुषार बनर्जी, डॉ ओम हरी गुप्ता, डॉ अशोक कुमार मण्डल उपस्थित थे।

