
उदित वाणी आदित्यपुर (का.प्र.)ः कुलुपटाँगा बस्ती, आदित्यपुर -02 के मार्ग संख्या-19 स्थित कांग्रेस कार्यालय में आज पूर्व राष्ट्रपति डॉ0 सर्वपल्ली राधाकृष्णन की 137वीं जयन्ती को शिक्षक दिवस के रुप में मनाया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ0 राधाकृष्णन की तस्वीर पर माल्यार्पण कर हुआ. इस अवसर पर वरीय काग्रेस नेता दिवाकर झा, खिरोद सरदार, राजमंगल ठाकुर, बैजयन्ती बारी, संगीता प्रधान, प्रदीप मुखी, नटवर लाल करुआ, झरना मन्ना, प्रिंस कुमार, मृत्युंजय सरदार, आर्यन, प्रभाकर प्रधान, यमुना कुमारी, संतोष झा आदि उपस्थित थे.
Advertisement
<

