
उदित वाणी, जमशेदपुर: भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) का चौथा सीआईआई झारखंड आईसीटी कॉन्क्लेव आगामी 21 जून सोमवार को बेल्डीह क्लब में होगा.
इस साल कॉन्क्लेव में उद्योगों में कृत्रिम बुद्धिमता की संभावनाओं को तलाशा जाएगा. दिन भर होने वाले इस कार्यक्रम में भविष्य की तकनीक आर्टिफिशियल इंटेलीजेन्स के साथ भारत में एआई उद्योगों को कैसे ट्रान्सफॉर्म कर सकता है, इस पर चर्चा होगी. साथ ही ई गवर्नेस की सक्सेस स्टोरी भी होगी.
Advertisement
<
