उदित वाणी कांड्रा: झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन अपने गृह जिले सरायकेला- खरसावां में तीन दिवसीय जिला भ्रमण में रहेंगे। जिला भ्रमण करते समय उनके द्वारा शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के बूथ स्तरीय संवाद में भाग लेंगे।13 अप्रैल को गम्हरिया प्रखंड के पंचायत क्षेत्र बूथ स्तरीय संवाद छोटा गम्हरिया स्थित डॉल्फिन होटल में कार्यक्रम की व्यवस्था की गई है।आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ बूथ स्तरीय संवाद दो स्थानों पर रखा गया है।गम्हरिया मुख्य मार्ग पर होटल एवेन्यू ओर आदित्यपुर स्थित होटल नोंवता, वही 14 अप्रैल को सरायकेला नगर एवं सरायकेला प्रखंड का बूथ स्तरीय कार्यक्रम होटल गार्डन इन में रखा गया है।और 15 अप्रैल राजनगर प्रखंड के पंचायत क्षेत्र के बूथ स्तरीय संवाद राजनगर हाई स्कूल मैदान में रखा गया है। मुख्यमंत्री चंपई सोरेन लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कार्यकर्ताओं का हौसला अफजाई करते समय चुनावी टिप्स भी देंगे।मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है।
उदित वाणी टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है। यहां क्लिक करके आप सब्सक्राइब कर सकते हैं।