
उदित वाणी आदित्यपुर (का.प्र.)ः आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेन्द्र नारायण सिंह ने केबुलिंग और ट्रांसफर्मर की क्षमता बढ़ाने की माँग की है. इस संबंध में श्री सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने आज विद्युत अधीक्षक अभियंता दीपक कुमार से उनके कार्यालय कक्ष में मुलाकात की तथा उन्हें ज्ञापन सौंपा. सर्वे कर रही है एजेंसी, विभागीय देखरेख में होगा कामः विद्युत एसई
अधीक्षण अभियंता ने बताया कि पूरे अंचल क्षेत्र में लाईन लॉस को कम करने हेतु सर्विस केबुल और सर्विस मीटर को बाहर करने, एलटी लाईन की केबुलिंग कराने, जर्जर हो चुके पोल को बदलने, नया पोल लगाने व ट्रांसफर्मर की क्षमता बढ़ाने हेतु एजेंसी यूनिवर्सल एमईपी प्रोजेक्ट्स एंड इंजीनियरिंग सर्विसेस लि0 द्वारा सर्वे का काम कराया जा रहा है. और विभागीय देखरेख में एजेंसी के द्वारा शीघ्र हीं कार्य प्रारंभ कर दिया जायेगा. इस दौरान वहाँ आदित्यपुर प्रमंडल के विद्युत कार्यपालक अभियंता अनूप प्रसाद, जमशेदपुर प्रमंडल के विद्युत कार्यपालक अभियंता सहित एजेंसी के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे. ज्ञापन में वॉर्ड संख्या-32 सहित सभी 35 वॉर्ड में बिजली के जर्जर पोल को बदलने व जरुरत के अनुरुप नया पोल लगवाने, नया एलटी केबुलिंग वर्क कराने व ओवरलोडेड ट्रांसफर्मर की क्षमता बढ़ाने हेतु अतिरिक्त ट्रांसफर्मर लगाने की माँग शामिल है. ननि क्षेत्र की बस्तियों में हो विद्युत सुदृढ़ीकरण वर्क ज्ञापन में बन्तानगर, बाबा आश्रम, कुलुपटाँगा, लंका टोला, रायडीह बस्ती, जयप्रकाश उद्यान, माँझी टोला, सालडीह बस्ती, बेल्डीह बस्ती, विद्युत नगर, शर्मा बस्ती, इच्छापुर बस्ती, आसंगी बस्ती, शहरबेड़ा, सापड़ा, आनन्दपुर, उतमडीह, सतबोहनी आदि नगर निगम क्षेत्र की बस्तियों में विद्युत सुदृढ़ीकरण वर्क कराने की माँग की गई है. मौके पर देवप्रकाश, कुमार बिपिन बिहारी प्रसाद, एस डी प्रसाद, संतोष कुमार यादव, मनोज कुमार चौरसिया शामिल थे.

