
उदित वाणी जमशेदपुर : मानगो थाना अंतर्गत वैकुंठ नगर में सुनीता देवी नामक महिला को उसके देवर और देवरानी ने कमरे में बंद कर कहीं फरार हो गए थे. इंसकी जानकारी मिलते ही महिला के परिजन मौके पर पहुंचे और मानगो पुलिस के सहयोग से महिला को रेस्क्यू कराया. वहीं पुलिस ने महिला को मेडिकल जांच के लिए एमजीएम भेजा. बताया जा रहा है कि महिला के शरीर पर चोट के भी निशान मिले है. मायके पक्ष के अनुसार महिला के पति की मौत हो चुकी है. एक बेटा है जो बाहर रहता है. महिला अपने देवर- देवरानी के साथ रहती थी. महिला की मायके पक्ष ने बताया की उसके देवर- देवरानी ने बेटी के साथ मारपीट की है. फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश करते हुए देवर और देवरानी की खोज कर रही है.
Advertisement
<

