
उदित वाणी आदित्यपुर (का.प्र.)ः ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविन्द कुमार सिंह ने राँची संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ की भारी मतों के अंतर से जीत का दावा किया है तथा कहा है कि संपूर्ण लोकसभा क्षेत्र के चहुँमुखी विकास में उनका योगदान बेहतर रहा है. श्री सिंह के अनुसार, जनता सब कुछ समझ रही है. उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी श्री सेठ लोकसभा क्षेत्र की जनता को छोटी-बड़ी सभी तरह की समस्या में शरीक होते हैं. और जनता के बीच उनकी बढ़ती लोकप्रियता से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि वे भारी मतों के अंतर से विजयी होंगे. उन्होंने विधान सभा क्षेत्र की आम जनता से मतदान के दिन 25 मई को मतदान केन्द्र पर जाकर कमल छाप पर बटन दबाकर भाजपा प्रत्याशी श्री सेठ को रिकॉर्ड मतों से विजयी बनाने की भी अपील की.

