
उदित वाणी आदित्यपुर (का.प्र.)ः ट्रांसपोर्ट कॉलोनी, आदित्यपुर 2 में भगत सिंह स्पोर्ट्स अकादमी के बच्चों को ओरिएंट कंप्यूटर शिक्षण संस्थान के संचालक कुंदन कुमार के द्वारा पठन–पाठन व खेल सामग्री प्रदान की गई है. अकादमी के संचालक दीपक कुमार द्वारा प्रतिदिन प्रातः 4:30 बजे से ही यहां आर्थिक रूप से पिछड़े और कमजोर बच्चों को निःशुल्क खेल कूद व पठन–पाठन की प्रशिक्षण दिया जाता है, जिससे पिछले कुछ सालों में बच्चे राष्ट्रीय स्तर पर खेलकूद और पढ़ाई में लगातार अपने परिवार व क्षेत्र का नाम रौशन कर रहे है। बताया जाता है की पूर्व राष्ट्रीय वॉलीबल खिलाड़ी अरशद अली ने सर्वप्रथम इस क्षेत्र में आकर यहां के संचालक व बच्चों को प्रेरित किया था। मौके पर पूर्व वॉलीबाल राष्ट्रीय खिलाड़ी सह वॉलीबॉल एसोसिएशन, जिला पूर्वी सिंहभूम के पूर्व सचिव सुनील राय, समाज सेवी विष्णु देव गिरी, छात्र साहिल,आयुष, राज, दीक्षा, स्नेहा, पूजा, मुस्कान, खुशी, विद्या, सन्नी, आशीष, गोल्डी, हर्षिता आदि उपस्थित थे।

