
उदित वाणी, जमशेदपुर : जमशेदपुर में बस्ती बचाओ संघर्ष समिति का आंदोलन गुरुवार को पूरी तरह सफल रहा. आंदोलन की गंभीरता भांपते हुए जुस्को (JUSCO) के प्रबंध निदेशक (एमडी) अतुल कुमार भटनागर स्वयं आंदोलन स्थल पर पहुंचे और स्थिति का प्रत्यक्ष जायजा लिया.
बस्तीवासियों ने रखीं मूलभूत मांगें
स्थानीय बस्तीवासियों ने क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं—मूलभूत सुविधाओं की कमी, बुनियादी ढांचे के मुद्दे व लंबित मांगों—को जोरदार तरीके से उठाया. संघर्ष समिति के अध्यक्ष रामबाबू तिवारी ने बताया कि सभी प्रमुख मुद्दों की विस्तृत जानकारी जुस्को के एचआर/प्रबंधन विभाग को सौंप दी गई. बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे, शांति बनी रही.
एमडी ने दिया जल्द समाधान का भरोसा
जुस्को एमडी अतुल कुमार भटनागर ने अधिकारियों संग चर्चा कर आश्वासन दिया कि सभी समस्याओं का शीघ्र समाधान होगा. रामबाबू तिवारी ने कहा कि प्रबंधन ने मांगों को गंभीरता से सुना. सकारात्मक प्रतिक्रिया पर आंदोलन स्थगित कर दिया गया, लेकिन तय समय में समाधान न होने पर आगे रणनीति बनेगी.

