
उदित वाणी आदित्यपुर (का.प्र.)ः आदित्या इंस्टीच्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के उप निदेशक सुजय कुमार के नेतृत्व में संस्थान की टीम ने आज राजकीय महिला पॉलिटेकनिक, गम्हरिया के प्राचार्य डॉ0 संजीव कुमार से मुलाकात की तथा उनके साथ अद्यतन तकनीकी विषयों पर चर्चा भी की. साथ हीं उन्हें संस्थान के निदेशक प्रो0 डॉ0 बी0 कुमार द्वारा लिखित तथा खन्ना पब्लिकेशन, नई दिल्ली के द्वारा प्रकाशित मैन्यूफैक्चरिंग प्रोसेस एंड टेकनोलॉजी नामक तकनीकी पुस्तक भी भेंट की, जो कि गूगल और नेट एडिशन में उपलब्ध है. मौके पर संस्थान के सुभाष कुमार सहित अमित कुमार, विकास आँडलिया भी उपस्थित थे.
Advertisement
<

