the_ad id="18180"]
उदित वाणी,जमशेदपुर: जमशेदपुर जिले में डेंगू का क़हर जारी है। कई इलाक़े इससे प्रभावित हैं। लगातार डेंगू तेजी से पाव पसार रहा है।शहर के अलग अलग हिस्सों में रोज़ नये मरीज मिल रहे हैं। बुधवार को करीब 50 नये लोग डेंगू पोजिटिव पाये गये। सारे लोगों का इलाज चल रहा है। 05 सितंबर के सैम्पल जांच में 50 लोग डेंगू पॉजिटिव पाए गए। अब तक कुल 3549 सैम्पल की जांच में 532 लोग डेंगू पॉजिटिव पाए जा चुके हैं।
वर्तमान में 258 लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। 09 आईसीयू में, 249 नॉर्मल वार्ड में भर्ती हैं। बुधवार को 47 लोगों को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किया गया। हालात यह है कि लगातार मरीजों की संख्या बढ़ रही है। अस्पतालों में जगह का भी अभाव हो चुका है। इस कारण सबको सचेत रहने की जरूरत है। डेंगू से बचाव का उपाय करना है।
उधर डेंगू के प्रसार के रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन द्वारा नगर निकायों में सघन जांच, फॉगिंग व साफ-सफाई अभियान चलाया जा रहा। डेंगू लार्वा पाए जाने तथा खुले में सूखा कचड़ा जमा किये जाने को लेकर जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति द्वारा विजया गार्डन सोसायटी, बिरसानगर प्रबंधन को 1 लाख 20 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया। जनसाधारण से अपील है कि डेंगू लार्वा को अपने आवसीय परिसर में नहीं पनपने दें, नियमित साफ सफाई करें अन्यथा जांच के क्रम में डेंगू लार्वा पाए जाने पर जुर्माने की वसूली की जाएगी।
उदित वाणी टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है। यहां क्लिक करके आप सब्सक्राइब कर सकते हैं।
Advertisement
<