
उदित वाणी, कांड्रा: कांड्रा के पदमपुर स्थित आधुनिक पावर एंड नेचुरल रिसोर्स लिमिटेड कंपनी का पावर प्रोजेक्ट विस्थापित प्रभावी स्वावलंबी सहयोग समिति की ओर से अपनी मांगों को लेकर आधुनिक कंपनी गेट को जाम कर प्रदर्शन किया गया.
इस दौरान विस्थापित समिति के अध्यक्ष कृष्णा बास्के ने बताया कि विगत चार माह पूर्व स्थानीय विस्थापितों की समस्यायों समेत रोजगार एवं जमीन के मुआवजे को लेकर प्रबंधन को मांग पत्र सौंपा गया था. किन्तु, प्रबंधन की ओर से अबतक कोई पहल नहीं किया गया है जिससे बाध्य होकर कंपनी को अनिश्चितकालीन जाम किया गया.
उन्होंने बताया कि जब तक कंपनी प्रबंधन विस्थापितों की मांगों को नहीं मान लेती है तब तक गेट जाम जारी रहेगा. इस मौके पर काफी संख्या में ग्रामीणों के साथ विस्थापित समिति के सदस्य उपस्थित थे.

