
* झारखंड राज्य हिन्दू धार्मिक न्यास बोर्ड के द्वारा पूर्ण निगरानी एवं सहयोग
उदित वाणी, जमशेदपुर : कल 27 जून को 2.30 बजे से आयोजित होने वाले जगन्नाथ रथ यात्रा 2025 को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज़ हो गई हैं. आज सिटी एसपी श्री कुमार देवाशीष स्वयं आंध्र भक्त श्री राम मंदिर, बिष्टुपुर पहुंचे और रथ यात्रा मार्ग एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया.
निरीक्षण के दौरान उनके साथ , डीएसपी (पीसीआर) श्री मनोज ठाकुर, ट्रैफिक डीएसपी, बिष्टुपुर थाना प्रभारी श्री उमेश ठाकुर, साकची थाना प्रभारी श्री आनंद मिश्रा, धार्मिक न्यास बोर्ड सदस्य जम्मी भास्कर, केंद्रीय दुर्गा पूजा एवं रामनवमी समिति अध्यक्ष श्री आशुतोष सिंह, इस्कॉन के आयोजक श्री प्रभु जी व श्री शेखर पर्वत जी तथा मंदिर समिति अध्यक्ष बी.डी. गोपाल कृष्णा, महेश राव, सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे.
इस अवसर पर रथ यात्रा के रूट निर्धारण, भीड़ नियंत्रण, रथयात्रा के सड़क के ऊपर केबल के तारो, ट्रैफिक और सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई. अधिकारियों ने सभी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.
धार्मिक न्यास बोर्ड के सदस्य श्री जम्मी भास्कर ने बताया कि प्रशासन की सतर्कता और समन्वय से रथ यात्रा इस वर्ष भव्य और अनुशासित ढंग से संपन्न होगी. “जय जगन्नाथ!” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया. कल 2.30 बजे से रथयात्रा प्रारंभ होने का जमशेदपुर की जनता बेसब्री से इंतजार कर रही है.

