
उदित वाणी जमशेदपुर: जमशेदपुर में भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के शांतिपूर्ण, भव्य और सुरक्षित आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने मुस्तैदी दिखाते हुए तैयारी तेज कर दी है। आज धालभूम अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) श्री गौतम कुमार के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय प्रशासनिक टीम ने रथ यात्रा से जुड़े प्रमुख स्थलों और मार्गों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर राम मंदिर में धार्मिक न्यास बोर्ड के सदस्य श्री जम्मी भास्कर एवं आशुतोष सिंह सहित कई प्रशासनिक पदाधिकारी उपस्थित थे
निरीक्षण का उद्देश्य आयोजकों की समस्याओं को समझना, मार्ग में आने वाली बाधाओं को दूर करना और सुगम यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करना था।
निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक टीम ने निम्नलिखित प्रमुख स्थलों और रथ यात्रा मार्गों का जायजा लिया:
बिष्टुपुर स्थित आंध्र भक्त श्री राम मंदिर, जहाँ से इस्कॉन की रथ यात्रा प्रारंभ होगी।
पूरे रथ यात्रा रूट का विस्तारपूर्वक निरीक्षण किया गया।
इस अवसर पर एस डी ओ गौतम कुमार,, ट्रैफिक डीएसपी झारखंड राज्य हिन्दू,न्यास बोर्ड सदस्य श्री जम्मी भास्कर , बिस्टुपुर थाना प्रभारी श्री उमेश ठाकुर,केंद्रीय दुर्गा पूजा एवं रामनवमी अध्यक्ष श्री आशुतोष सिंह, ,और आंध्र भक्त श्री राम मन्दिरम के अध्यक्ष श्री बी डी गोपाल कृष्णा, रवि शेखर , शिवमणि , महेश राव, नानाजी,संबंधित क्षेत्रों के थाना प्रभारी सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।
🛕 रथ यात्रा का रूट एवं समय
आंध्र भक्त श्री राम मंदिर बिष्टुपुर से रथ यात्रा अपराह्न 3:00 बजे प्रारंभ होगी। यात्रा का मार्ग इस प्रकार रहेगा:
बिष्टुपुर राम मंदिर से बिस्टुपुर मेन रोड होते हुए जुस्को कार्यालय से कीनन स्टेडियम होते हुए सीधा साकची गोलचक्कर होते हुए नोटिफाइड एरिया के कार्यालय (JNAC कार्यालय) के समीप पार्किंग तक जाएगी
जहां इसका समापन किया जाएगा।
📜 धार्मिक न्यास बोर्ड के सदस्य जम्मी भास्कर ने कहा:
> “जिला प्रशासन की सक्रियता व समर्पण से यह सुनिश्चित होता है कि यह रथ यात्रा न केवल शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित होगी, बल्कि ऐतिहासिक भी बनेगी। भगवान जगन्नाथ की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ प्रत्येक भक्त की सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है।”
उन्होंने यह भी बताया कि बिस्टुपुर राम मंदिर से इस्कॉन के आयोजक प्रभु जी, श्री शेखर पर्वत के नेतृत्व में इस्कॉन की रथयात्रा निकालने की तैयारी की जा रही है।
📷 विशेष आकर्षण और प्रशासनिक तैयारी
बिजली के झूलते तारों को ऊंचा किया जा रहा है
मार्ग में आने वाले पेड़ों की छंटाई की जा रही है
ट्रैफिक डायवर्जन की योजना तैयार है
हर चौक-चौराहे पर पुलिस बल की तैनाती की जाएगी

