
उदित वाणी, जमशेदपुर: दीपावली के दिन 24 अक्टूबर को बारिश की संभावना जतायी गई है. मौसम विभाग विभाग अलर्ट जारी करते हुए चक्रवाती तूफान की संभावना जतायी है.
मौसम विभाग की मानें तो 22 अक्टूबर को दक्षिण-पूर्व और उससे सटे पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी होते हुए चक्रवाती तूफान उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ते हुए 23 अक्टूबर को पूर्व-मध्य और उससे सटे दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर आएगा. इससे झारखंड का कुछ हिस्सा प्रभावित होगा.
Advertisement
<
