
उदित वाणी, रांची: झारखंड कैडर के आईपीएस अधिकारी अनीश गुप्ता अब सीबीआई में योगदान देंगे. केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति में जाने को लेकर राज्य सरकार ने उन्हें विरमित कर दिया.
गुप्ता अगले 5 साल तक के लिए केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति पर 1 मार्च को सीबीआई में अपना योगदान देंगे. जबकि विरमित किये जाने के बावजूद गुप्ता 28 फरवरी तक रांची के डीआईजी के पद पर बने रहेंगे. अनिश गुप्ता रांची के सीनियर एसपी भी रह चुके हैं. इसके अलावा उन्होंने पश्चिम सिंहभूम, हजारीबाग, खूंटी व रामगढ़ जिले में भी बतौर पुलिस कप्तान अपनी सेवा दे चुके हैं.
Advertisement
<

