
उदित वाणी, जमशेदपुर: आरवीएस अकादमी द्वारा एक विशेष सभा में सत्र 2022-2023 के लिए अपना ‘ इन्वेस्टिचर समारोह’ का आयोजन किया गया. इस दौरान छात्र परिषद निकाय के चुने हुए सदस्यों की सराहना की गई.
इसके बाद छात्र सीनेट का शपथ ग्रहण समारोह हुआ, जहां उन्होंने, उन्हें सौंपे गए कर्तव्यों को ईमानदारी और दक्षता के साथ निभाने का संकल्प लिया.
प्रधानाचार्य ने अपने संबोधन में स्कूल कैबिनेट सदस्यों को बधाई दी और छात्रों से उन्हें दिए गए अवसरों के महत्व को समझने और कौशल हासिल करने का आग्रह किया. समारोह में स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती वीशा मोहिंद्रा, उप-प्राचार्य श्रीमती अनीता तिवारी आदि मौजूद थीं.
छात्र परिषद में हेड गर्ल शारण्या शेखर, हेड बॉय अक्षदीप सिंह को बनाया गया. इसके अलावा हाउस वाइज पदभार भी दिया गया. इसके तहत रोज हाउस से गर्ल कैप्टन सीता रानी बास्के, बॉय कैप्टन आशीष कुमार माझी, वायलेट हाउस से गर्ल कैप्टन शीतल कुमारी और बॉय कैप्टन गुरशरण सिंह, सनफ्लावर हाउस से गर्ल कैप्टन आयशा खातून और बॉय कैप्टन राहुल कुमार साव, एस्टर हाउस से गर्ल कैप्टन कहकशां तरन्नुम और बॉय कैप्टन कुंदन शर्मा को बनाया गया.

