
उदित वाणी, जमशेदपुर: झारखंड अधिविद्य परिषद ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट की आगामी 24 मार्च को होनेवाली परीक्षा की तिथि में परिवर्तन किया है. परिषद की ओर से बताया गया है कि अपरिहार्य कारणों से परीक्षा तिथि में बदलाव किया गया है.
परिषद की ओर से बताया गया है कि आगामी 24 मार्च को होने वाली मैट्रिक की गणित विषय की परीक्षा 25 मार्च को होगी. 25 मार्च को मैट्रिक की परीक्षा पहली पाली में सुबह 9:45 से दोपहर 1:05 बजे तक गणित की परीक्षा होगी. इंटरमीडिएट के तीनों संकाय आईएससी, आईकॉम और आईए के परीक्षार्थियों की परीक्षा आगामी 5 अप्रैल को सुबह 9:45 से दोपहर 1:05 बजे तक होगी.
इस दिन आईएससी के परीक्षार्थियों की जियोलॉजी, आईकॉम की बिजनेस स्टडीज और आईए के परीक्षार्थियों की साइकोलॉजी की परीक्षा होगी.

