
उदित वाणी, जमशेदपुरः इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने 15 जुलाई को मई 2022 में आयोजित सीए फाइनल परीक्षा के परिणाम की घोषणा कर दी है. इस परीक्षा में जमशेदपुर केंद्र से कुल 269 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, जिसमें 22 छात्र सीए बनने में सफल रहे. इसके अलावा 68 विद्यार्थियों ने सीए के पहले या फिर दूसरे समूह में सफलता हासिल की है.
सीए परीक्षा में शहर की अनुष्का सिंह और अभिषेक कुमार टॉपर बने हैं. इनके अलावा सीए फाइनल परीक्षा में सफल रहने वाले उम्मीदवारों के नाम हैं- रुचि बंसल, शिशिर बंसल, रोहित गोयल, स्नेहा कुमारी, नितिन सावा, बरखा कावंटिया, दिलराज कौर, राज अग्रवाल, ऋषभ खंडेलवाल, मलय नीरव, पीयूष अग्रवाल, पल्लवी भगेरिया, मंदीप, प्रियंका दीवान, आकाश गुप्ता, अंकुर सक्सेरिया और सृष्टि चौधरी.
जमशेदपुर सीए शाखा प्रबन्ध समिति ने सफल उम्मीदवारों को बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की हैं. साथ ही जो छात्र इस परीक्षा में सफल नहीं हो पाये उन्हें अगले प्रयास के लिए कड़ी मेहनत कर सफलता प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया है. यह जानकारी जमशेदपुर शाखा सचिव सीए योगेश शर्मा ने दी है.


