
उदित वाणी, रांची: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नामकूम के जेयूटी सभागार में ट्रिपल आईटी रांची के दूसरे दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए. दीक्षांत समारोह में 109 विद्यार्थिंयों के बीच डिग्रियां वितरित की गई.
इस अवसर पर 10 विद्यार्थियों को राष्ट्रपति मुर्मू ने मेडल प्रदान किया. मेडल विजेता 10 विद्यार्थियों में 8 छात्रायें थी. मेडल विजेता छात्राओं के सम्मान में राष्ट्रपति ने समारोह में उपस्थित लोगों से तालियां बजवायीं और कहा कि लड़कियों ने बता दिया है कि वो किसी से कम नहीं है. उन्होंने कहा कि मेडल विजेताओं में छात्राओं की संख्या का अधिक होना इस संस्थान में छात्राओं की संख्या को बढ़ाने पर प्रेरणा मिलेगी.
इसे देख कर छात्राएं यहां एडमिशन लेंगी. छात्राएं हर दिशा में परचम लहरा सकती है. यह संस्थान आने वाले समय में रिसर्च हब के रूप में भी परचम लहराएगा. उन्होने कहा कि आज इंटरप्रेन्योर कल्चर को बढ़ावा दिया जा रहा है. देश की बेहतरी में नवाचार अहम भूमिका निभा रहा है.
राज्य में खोला जाएगा डिजिटल स्किल यूनिवर्सिटी-हेमंत सोरेन
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि दीक्षांत समारोह में सम्मिलित सभी मेडल विजेता एवं उपाधि प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को ट्रिपल आईटी रांची से बेहतर शिक्षा मिली है.
आने वाले समय में इस संस्थान से प्राप्त हुए शिक्षा विद्यार्थियों के कैरियर में मील का पत्थर साबित होगा. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार क्षमता विकास को लेकर कई कार्य कर रही है.
इसी कड़ी में राज्य में डिजिटल स्किल यूनिवर्सिटी स्थापित करने का प्रस्ताव है. डिजिटल स्किल यूनिवर्सिटी के प्रारंभ होने से कम पढ़े लिखे नौजवान युवक-युवतियों को तकनीकी रूप से दक्ष बनाकर रोजगार से जोड़ा जा सकेगा.
