
उदित वाणी, जमशेदपुरः रथयात्रा देखने के दौरान घायल हुई महिला के पैर आयुष्मान भारत योजना के तहत ऑपरेशन हो गया. इसके बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. बताते हैं कि शंकोसाई रोड नंबर 1 की रहने वाली दैनिक मजदूह अंबिका प्रमाणिक रथयात्रा देखने गई थी. भीड़-भीड़ में वह गिर गई और उसके पैर पर रथ का पहिया चढ़ गया. लोगों की मदद से उसे गंगा मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहां उसका शुगर कंट्रोल करने के बाद 5 जुलाई को डॉ. एन सिंह, डॉ. दिलीप कुमार, डॉ. रूद्र प्रताप और डॉ. सूरज कुमार ने ऑपरेशन कर उसे फिर से स्वस्थ कर दिया.
Advertisement
<
