
उदित वाणी, जमशेदपुर : इंडस्ट्रियल ऑल के तत्वावधान में मेकेनिकल इंजीनियरिंग सेक्टर पर पुणे में आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला का बुधवार को समापन हो गया. अंतिम दिन मेकेनिकल इंजीनियरिंग सेक्टर में महिलाओं की भागीदारी व स्थिति समेत सांगठनिक विस्तार पर चर्चा की गयी एवं प्रस्ताव पारित किए गये. इंडस्ट्रियल ऑल के साउथ एशिया रीजनल सचिव आशुतोष भट्टाचार्या ने कार्यशाला के निष्कर्षों पर चर्चा की. इस कार्यशाला में जमशेदपुर से जुस्को श्रमिक यूनियन के अध्यक्ष रघुनाथ पांडेय ने भी कार्यशाला को संबोधित किया.
Advertisement
<
