
उदित वाणी जमशेदपुर: जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) के कार्यालय में शुक्रवार सुबह इनकम टैक्स विभाग के अधिकारी पहुंचे. सूत्रों के अनुसार इनकम टैक्स के दो अधिकारी कार्यालय में सर्वे करने के लिए पहुँचे. इन अधिकारियों को देख कार्यालय कर्मियों में थोड़ी देर के लिए हड़कंप मच गया.
इनकम टैक्स विभाग द्वारा जेएनएसी में सर्वे क्यों किया जा रहा है, इसका खुलासा अभी किसी ने नहीं किया है. इसे लेकर तरह-तरह की बातें हो रही हैं. इस संबंध में अभी तक आधिकारिक टिप्पणी नहीं आई है.
Advertisement
<

