
उदित वाणी, रांची: राज्य के एक बड़े व्यवसायी के कई व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में आयकर विभाग द्वारा गुरूवार सुबह से छापामारी की गई. कारोबारी बाबूलाल प्रेमकुमार व प्रेमसंस मोटर्स के रांची के कुल 12 प्रतिष्ठानों पर आयकर विभाग द्वारा छापामारी की गई.
बताया गया है कि छापामारी टीम में पटना, बनारस, जमशेदपुर एवं धनबाद की टीम शामिल है और लगभग 40 वाहनों में आयकर विभाग के अधिकारी छापमारी के लिए रांची पहुंचे.
Advertisement
<

