
उदितवाणी, जमशेदपुर: सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष विजय आनंद मूनका की अध्यक्षता में चैम्बर का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है. इस क्रम में सबसे पहले दूसरे तल्ले के भालोटिया हॉल का जीर्णोद्धार किया गया.
इसके बाद तीसरे तल्ले में नये भवन केपी हॉल का निर्माण कार्य कराया गया था. अब प्रथम तल्ले के बड़े हॉल का जीर्णोद्धार किया गया है, जिसका उदघाटन बुधवार 7 दिसंबर को संध्या 5.45 बजे उदघाटन होगा. पूर्व अध्यक्ष नगीन भाई पारीख चैम्बर के इतिहास में सबसे अधिक समय 10 वर्ष तक लगातार अध्यक्ष रहने वाले एकमात्र अध्यक्ष थे.
जिन्होंने भगवानजी पारीख हॉल का निर्माण करवाया था. दूसरी बार फिर उसी भवन का जीर्णोद्धार उनके परिवार द्वारा कराया गया था. लेकिन अब फिर से इसे आधुनिक रूप दिया गया है.
तीसरी बार पारीख परिवार के राज पारीख, दिनेश पारीख एवं किशन पारीख के सहयोग से इसका जीर्णोद्धार किया गया है. इसके जीर्णोद्धार में कोषाध्यक्ष किशोर गोलछा, उपाध्यक्ष नितेश धूत एवं अभिषेक अग्रवाल गोल्डी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.
हमेशा खबरों से अपडेट रहने के लिए फॉलो करे….

