
उदित वाणी, जमशेदपुर: आदित्यपुर-02 के मार्ग संख्या-10 स्थित हरिजन बस्ती में इन दिनों पारंपरिक आस्था और श्रद्धा के साथ माँ मनसा की पूजा-अर्चना की जा रही है। पूजा में बस्तीवासी उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं और पूरे इलाके में भक्तिमय माहौल बना हुआ है।
इस अवसर पर माँ मनसा सूर्या स्पोर्टिंग क्लब द्वारा निर्मित भव्य पूजा पंडाल का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा नेता **सतीश शर्मा** ने फीता काटकर किया। उन्होंने माँ मनसा की विधिवत पूजा-अर्चना की और मत्था टेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया। श्री शर्मा ने माँ मनसा से क्षेत्र की जनता की सुख-शांति और समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि माँ मनसा भगवान शिव और माँ पार्वती की पुत्री मानी जाती हैं। उनकी पूजा-अर्चना से अद्भुत शक्ति का संचार होता है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
कार्यक्रम में भाजपा नेता अभिलाष मिश्रा, सत्यजीत साहू, संजीव सिंह, प्रह्लाद मिश्रा, पिंटू बाऊरी, सपन बाऊरी, मिथुन बाऊरी, लालटू बाऊरी, राजू बाऊरी, विश्वकर्मा बाऊरी, लीलू बाऊरी, आकाश बाऊरी, गौतम बाऊरी, साजन बाऊरी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
पूरे इलाके में इन दिनों माँ मनसा के जयकारों और भक्तिमय गीतों से वातावरण गूंज रहा है।

