
लिया जा सकता है कई महत्वपूर्ण फैसला
उदित वाणी, रांची: विधायकी को लेकर आश्ंकाओं के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लगातार अपनी पार्टी झामुमो को मजबूत करने और किसी भी परिस्थिति से निपटने की तैयारी में जुटे हैं.
मुख्यमंत्री द्वारा राज्य सरकार की ओर से ताबड़तोड़ लोक लुभावन फैसले लेते हुए इसी क्रम में अब उन्होंने झामुमो केन्द्रीय समिति की विस्तारित बैठक आहूत की है. बैठक में पार्टी द्वारा कई महत्वपूर्ण फैसला लिया जा सकता है.
दुर्गापूजा के ठीक बाद 7 अक्टूबर पूर्वाहन 10.30 बजे सोहराई भवन हरमू में आयोजित बैठक में केन्द्रीय समिति के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों समेत जिला अध्यक्षों, जिला सचिवों, प्रखंड अध्यक्षों व सचिवों को आमंत्रित किया गया है.
बैठक का एजेण्डा निर्धारित करते हुए बताया गया कि केन्द्रीय समिति के विस्तारित बैठक में वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर चर्चा के बाद उस पर निर्णय लिया जायेगा. इसके अलावा पार्टी के सांगठानिक स्थिति पर भी विचार-विमर्श के पश्चात निर्णय लिया जायेगा.
पार्टी की सदस्यता अभियान पर भी चर्चा की जायेगी और केन्द्रीय अध्यक्ष की अनुमति से अन्य प्रस्ताव भी रखा जा सकता है. बैठक की जानकारी पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद कुमार पांडेय ने दी हैं.

