
उदित वाणी, जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले में ईद-उल-अज़हा (बकरीद) पर्व को शांति और सौहार्द के साथ मनाए जाने के उद्देश्य से जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी और वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय ने टाउन हॉल, सिदगोड़ा में केंद्रीय शांति समिति के सदस्यों के साथ बैठक की. अधिकारियों ने सभी से विधि-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन को सहयोग देने की अपील की. बैठक में पेयजल, बिजली, साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइट, हाईमास्ट की मरम्मती सहित कई जन समस्याओं को लेकर शांति समिति के सदस्यों ने सुझाव और शिकायतें रखीं.
इन समस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसा दिया गया.
नगर निकायों को सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने
पेयजल विभाग को पर्याप्त जल आपूर्ति सुनिश्चित करने
विद्युत विभाग को निर्बाध बिजली एवं लाइटिंग की मरम्मती का निर्देश दिया गया.
सोशल मीडिया पर अफवाहों से रहें सतर्क
उपायुक्त ने लोगों से अपील की कि वे सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की अफवाह न फैलाएं और न ही बिना पुष्टि के कोई जानकारी साझा करें. सोशल मीडिया पर निगरानी के लिए डेडिकेटेड टीम तैनात है. अफवाह मिलने पर तुरंत प्रशासन से पुष्टि करने की सलाह दी गई.
शांति समिति की भूमिका को बताया ‘फोर्स मल्टीप्लायर’
शांति समिति सदस्यों की भूमिका को सराहते हुए उपायुक्त ने कहा कि वे प्रशासन के लिए ‘फोर्स मल्टीप्लायर’ की तरह कार्य करते हैं. उन्होंने सभी को अपने-अपने क्षेत्रों में सजग रहने और प्रशासन को हरसंभव सहयोग देने का आग्रह किया.
सुरक्षा रहेगी चाक-चौबंद, अतिरिक्त बल की मांग
वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा. इसके साथ ही अतिरिक्त पुलिस बल की मांग भी की गई है.
सभी डीएसपी और थाना प्रभारी को धार्मिक स्थलों पर विशेष निगरानी के निर्देश
संदिग्ध वस्तुओं और गतिविधियों पर कड़ी नजर
युवाओं को सोशल मीडिया के जिम्मेदार इस्तेमाल के लिए प्रेरित करने की अपील
बैठक में रहे अनेक वरीय अधिकारी मौजूद
बैठक में ADM लॉ एंड ऑर्डर अनिकेत सचान, SDM धालभूम शताब्दी मजूमदार, सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल, SDM घाटशिला सुनील चंद्र, DSP, BDO, CO, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी पंचानन उरांव सहित सभी थाना प्रभारी एवं संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे.

