
उदित वाणी, जमशेदपुर: जुगसलाई रेलवे फाटक के समीप लाइसेंसी शराब की दुकान में अवैध तरीके से विदेशी शराब की बिक्री की जा रही थी मंगलवार को आबकारी विभाग ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर तीन लोोगं को गिरफ्तार किया है.
22 लीटर अवैध शराब भी बरामद किया गया है. गिफ्तार तीन में से एक सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बारीडीह विद्यापति नगर का रहने वाला अमित कुमार, कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर का रहने वाला राकेश कुमार और सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भालुबासा का रहने वाला भोला प्रसाद शामिल है. इसमें से एक दुकान का मैनेजर भी शामिल है.
सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी थाने में मामला दर्ज कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. इस दुकान में बिना चालाना के विदेशी शराब बिक्री की जा रही थी.
क्या है गोरखधंधा
अभी सारे शराब के दुकान आबकारी विभाग के द्वारा ही संचालित किया जा रहा है जिसमें विभाग के ही आदमी बैठे है शराब की सप्लाई विभाग के गोदाम से दुकानों को की जाती है लेकिन बगल के राज्य में यही शराब कम कीमत पर मिलता है बड़े ब्रांड में 30 से 40 प्रतिशत तक की दाम में कमी है चोरी छुपे बंगाल से इन ब्रांड की शराब ला कर शराब के लाइसेंसी दुकानों से बेच दी जाती है जिससे मार्जिन काफी अच्छा मिलता है.

