
उदित वाणी, जमशेदपुर: इग्नू में छात्र छात्राओं को नामांकन लेने को अब तिथी में विस्तार किया गया है. अब विद्यार्थी 10 मार्च नामांकन करा सकते हैं.
उक्त जानकारी देते हुए इग्नू जमशेदपुर को -आपरेटिव कालेज के समन्वयक ब्रजेश कुमार ने बताया कि इग्नू के वरीय क्षेत्रीय निदेशक ने पत्र जारी कर कहा है कि इग्नू में जनवरी 2023 शैक्षणिक सत्र में नामांकन एवं पंजिकरण की तिथि 10 मार्च 2023 कर दिया है.
पूर्व के समय में यह तिथी 28 फरवरी तक ही थी. इससे नये छात्र छात्राओं को नामांकन लेने का एक अवसर पर इग्नू ने पुन: प्रदान किया है. इसके तहत सभी स्नातक, स्नातकोत्तर पीजी डिप्लोमा, डिप्लोमा पीजी सर्टिफिकेट व सर्टिफिकेट कार्यक्रम में नामांकन लिंक वेबसाइट पर उपलब्घ है. इसके तहत कुल 278 कार्यक्रमों में नामांकन जारी है.

