
उदित वाणी, जमशेदपुर: शहर के बच्चों के लिए समर कैंप फन और मस्ती के साथ खेल गतिविधियों का आकर्षण बना हुआ है. बच्चों के साथ ही उनके पैरेन्ट्स भी कई गतिविधियों में शिरकत कर रहे हैं, जिसमें योग प्रमुख है.
जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के एक हिस्से में योग गुरु अरविंद प्रसाद की चल रही योग क्लास सबसे आकर्षण का केन्द्र बना हुई है, सुबह 6 बजे से 8 बजे तक अरविंद प्रसाद बच्चों के साथ ही पैरेन्ट्स को भी योग के विभिन्न आसन्न सीखा रहे हैं और बता रहे हैं कि वे योग के जरिए कैसे निरोग रह सकते हैं.
योग गुरू ने कहा कि अगर निरोग रहना है तो कृत्रिम और रासायनिक इत्र और नन वेज खाना को त्यागना होगा. इससे आप कैंसर जैसी बीमारियों से बच सकते हैं. उन्होंने पैरेन्ट्स को बताया कि कौन-सा आसन्न कर वे हडि्डयों के जोड़ों के दर्द से बच सकते हैं.
12 मई से जारी टाटा स्टील के समर कैंप का समापन 30 मई को होगा. अंतिम दिन सारे बच्चों और पैरेन्ट्स को प्रमाण पत्र दिया जाएगा. इस बार पहली बार कैंप जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के अलावा टीजीएस गम्हरिया, डिमना वाटर स्पोर्ट्स, यूनाइटेड क्लब में एक्वा ज़ुम्बा, नवल टाटा हॉकी एकेडमी (एनटीएचए) और आईएसडब्ल्यूपी फीडर केंद्रों में हो रहा है.
टाटा स्टील के हेड स्पोर्ट्स और टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन के प्रमुख हेमंत गुप्ता ने कहा कि इस बार 22 खेल गतिविधियों में बच्चे भाग ले रहे हैं. यही नहीं बच्चों के माता-पिता के लिए भी हमने काफी नये इवेन्ट्स रखे हैं, ताकि वे शिविर में भाग लेकर नये कौशल सीख सके.

