
उदित वाणी, जमशेदपुर: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने जिला शिक्षा पदाधिकारी निर्मला बरेलिया के माध्यम से जैक सचिव को पत्र भेजकर इंटर में कला संकाय की सीटें बढ़ाने की मांग की है.
परिषद के जमशेदपुर महानगर के मंत्री अमन ठाकुर के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि इस बार अधिकतर इंटर कॉलेजों में कला संकाय में सबसे अधिक आवेदन आये हैं. सीट की संख्या पहले की तरह ही सीमित है, इसके कारण सीटें कम पड़ रही हैं.
कई छात्र-छात्राएं इस कारण इंटर में दाखिला के लिए भटक रहे हैं, इसलिए सीटें बढ़ाई जानी चाहिए। स्थित यह है कि ग्रेजुएट कॉलेज में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण छात्राएं भी कला में दाखिले लेने के लिए भटक रही हैं.
कहा कि एक तरफ सरकार के द्वारा कहा जाता है सब पढ़े सब बढ़े और दूसरी तरफ सीट की कमी के कारण विद्यार्थी अपना दाखिला नहीं ले पा रहे. परिषद ने आज ज्ञापन के माध्यम से झारखंड अधिविध परिषद के सचिव से आग्रह किया है सीटें बढ़ाई जाए जिससे सभी सभी विद्यार्थी दाखिला ले सके.
सीटें नहीं बढ़ाई गईं तो पूजा की छुट्टी के बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय के समक्ष विद्यार्थियों के साथ धरना दिया जाएगा. ज्ञापन सौंपने वालों में परिषद के नगर मंत्री अमन ठाकुर, बापन घोष, शांतनु चक्रवर्ती, विकास गिरि, युवराज कुमार, राहुल कुमार आदि शामिल थे.
Advertisement
<

