
उदित वाणी, जमशेदपुर: सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के द्वारा आज बिष्टुपुर स्थित चैंबर भवन में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. समारोह के मुख्य अतिथि जिला के एसएसपी प्रभात कुमार थे.
एसएसपी और चैंबर अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की. मौके पर एसएसपी प्रभात कुमार ने चैंबर के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि चैंबर व्यवसाइयों, उद्यमियों की समस्याओं के निराकरण हेतु कार्य करती है, लेकिन आज यह देखकर प्रसन्नता हो रही है कि चैंबर इस तरह के कार्यक्रमों का भी सफल एवं सुंदर आयोजन कर सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देता है और हरेक क्षेत्र में अपनी भूमिका निभाता है. कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्ष मुकेश मित्तल ने किया.
कार्यक्रम को पूर्व अध्यक्ष मुरलीधर केडिया, ए.के. श्रीवास्तव, जी.आर. गोलछा, निर्मल काबरा, सुरेश सोंथालिया एवं अशोक भालोटिया ने भी संबोधित किया. इस दौरान चैंबर सदस्यों के बच्चों ने रंगारंग सास्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति की. इस आयोजान में बबिता मूनका, नमिता मित्तल, निशा केडिया का अहम योगदान रहा.
कार्यक्रम के आयोजन में भरत मकानी, उपाध्यक्ष, व्यापार एवं वाणिज्य नितेष धूत, उपाध्यक्ष वित्त एवं कराधान सीए दिलीप गोलेच्छा, उपाध्यक्ष, उद्योग महेश सोंथालिया, सचिव व्यापार एवं वाणिज्य अनिल मोदी, सचिव, वित्त एवं कराधान पीयूष चौधरी, सचिव, उद्योग सांवरमल शर्मा, कोषाध्यक्ष किशोर गोलछा की महत्वपूर्ण भूमिका रही.
इस दौरान राजीव अग्रवाल, सत्यनारायण अग्रवाल, संतोष खेतान, मनोज गोयल, मोहित मूनका, उमेश खीरवाल, अमीष अग्रवाल, बजरंगलाल अग्रवाल, आनंद चौधरी, मनोज चेतानी, शिवप्रकाष शर्मा, मनोज अग्रवाल, इन्द्रजीत सिंह बिन्द्रा, अरूण गुप्ता, अरूण अग्रवाल, मुकेश मित्तल, रामेश्वरलाल भालोटिया अनिल चौधरी, राहुल चौधरी, आकाश मोदी, उत्तम मोदी, राजेश अग्रवाल, राहत हुसैन, विनोद अग्रवाल के अलावा सैकड़ों की संख्या में सदस्य उपस्थित थे.


