
उदित वाणी, जमशेदपुर : महिलाओं और युवाओं के स्वास्थ्य की रक्षा के उद्देश्य से मारवाड़ी युवा मंच, स्टील सिटी शाखा द्वारा 3 अगस्त 2025 (रविवार) को साकची स्थित श्री अग्रसेन भवन में एचपीवी वैक्सीनेशन (सर्वाइकल कैंसर रोधी) शिविर का आयोजन किया जा रहा है. इस शिविर में सीरम इंस्टीट्यूट द्वारा विकसित “Cervavac” वैक्सीन की पहली डोज़ दी जाएगी.
गंभीर बीमारियों से सुरक्षा का प्रभावी उपाय
HPV (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) कई प्रकार के कैंसर — जैसे सर्वाइकल, जननांग, गले और गुदा के कैंसर — का प्रमुख कारण बनता है. यह वैक्सीन 9 से 45 वर्ष तक की बच्चियों और महिलाओं, तथा 9 से 26 वर्ष तक के बच्चों के लिए उपलब्ध है.
सीमित रजिस्ट्रेशन, भारी रियायत
इस वैक्सीन की बाज़ार कीमत लगभग ₹2000 प्रति डोज़ है, लेकिन मंच इसे केवल ₹500 में उपलब्ध करा रहा है. रजिस्ट्रेशन ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर सीमित संख्या में हो रहे हैं. अब तक 100 से अधिक रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं. मंच ने अभिभावकों से आग्रह किया है कि वे समय रहते रजिस्ट्रेशन करवा कर बच्चों को गंभीर बीमारियों से बचाएं.
डोज़ की जानकारी
9 से 14 वर्ष तक: 2 डोज़ (दूसरी डोज़ 6 महीने बाद)
14 वर्ष से अधिक: 3 डोज़ (दूसरी डोज़ 2 महीने बाद, तीसरी डोज़ 6 महीने बाद)
पहले जागरूकता, फिर सुरक्षा
इस टीकाकरण शिविर से पूर्व, 20 जुलाई को श्री अग्रसेन भवन में एक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया था. इसमें मेहरबाई टाटा मेमोरियल अस्पताल की वरिष्ठ विशेषज्ञ डॉ. स्नेहा झा (प्रमुख, रेडिएशन ऑन्कोलॉजी विभाग) एवं उनकी टीम ने वैक्सीन की महत्ता, इसके प्रभाव और कैंसर से सुरक्षा पर जानकारी साझा की.
प्रमुख हस्तियों की उपस्थिति
इस आयोजन में पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नंद किशोर अग्रवाल, शाखा के पूर्व अध्यक्ष बिमल रिंगासिया, विजय आनंद मूनका, अरुण गुप्ता, अजय चेतानी, सुमित देबुका, सार्थक अग्रवाल समेत मंच के कई सक्रिय सदस्य उपस्थित रहे.
साथ ही अनिमेश चापोलिया, पवन छावछरिया, विकाश अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, आनन्द गोयल, ऋषव चेतानी, ऋषव पटवारी, अंकुर मोदी, निर्मल अग्रवाल, बिकाश सराफ, अमन नरेड़ी, कौशिक चौधरी, पंकज अगीवाल, विशाल अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, रमेश अग्रवाल, दीपक पटवारी, सुनील अग्रवाल (कदमा), कमलेश अग्रवाल, सिमन्त अग्रवाल, अनुज गुप्ता, निलय अग्रवाल, दिनेश खिरवाल, मनीष चौधरी, रूपेश पाडीया, विशाल लोधा, संजय अग्रवाल, योगेश अग्रवाल, अमित हरलालका, सचिन भारतीया, नीरज सरायवाला, अंकित बजाज, संदीप अग्रवाल और पीयूष चौधरी भी मौजूद रहे.
सफल आयोजन की तैयारी
इस शिविर का संयोजन अनुज गुप्ता कर रहे हैं, जबकि प्रमुख सहयोगी निलय अग्रवाल हैं. पूर्व अध्यक्ष अजय चेतानी का मार्गदर्शन और मंच अध्यक्ष अनंत मोहनका का अग्रसेन भवन को निःशुल्क स्थल उपलब्ध कराने के लिए आभार व्यक्त किया गया है.

