
उदित वाणी, जमशेदपुर : शहरवासियों के लिए अब विश्वस्तरीय होम इंटीरियर समाधान घर द्वार पर उपलब्ध हो गए हैं. रेगल बिल्डिंग, बिष्टुपुर में होम लेन इंटीरियर का नया शोरूम शनिवार को grand तरीके से उद्घाटित हुआ. इस शुभारंभ के साथ जमशेदपुर के निवासियों को आधुनिक, कस्टमाइज्ड और झंझटमुक्त इंटीरियर डिजाइन सेवाएं एक ही छत के नीचे मिलने लगी हैं.
शोरूम में मॉड्यूलर किचन, वार्डरोब, लिविंग रूम, बेडरूम फर्नीचर, फॉल्स सीलिंग, स्टोरेज सॉल्यूशंस से लेकर संपूर्ण होम इंटीरियर्स तक की बेहतरीन और बजट-अनुकूल रेंज प्रदर्शित है. ग्राहक लाइव डिस्प्ले, मटेरियल सैंपल्स और 3डी विजुअलाइजेशन के जरिए अपने घर के डिजाइन को करीब से देख और महसूस कर सकते हैं, जिससे सही चुनाव आसान हो जाता है.
होम लेन की खासियत है इसकी एंड-टू-एंड सर्विस. डिजाइन कंसल्टेशन, स्पेस प्लानिंग से मैन्युफैक्चरिंग, इंस्टॉलेशन और फाइनल हैंडओवर तक सब कुछ एक ही जगह. कंपनी पारदर्शी प्राइसिंग, अनुभवी डिजाइनरों, उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री और समयबद्ध डिलीवरी का वादा करती है, जिससे ग्राहकों को पूर्ण निश्चिंतता मिलती है.
यह शोरूम नए घर मालिकों और रेनोवेशन चाहने वालों -दोनों के लिए आदर्श है. यहां पर्सनलाइज्ड डिजाइन, विशेषज्ञ सलाह और वारंटी सहित टिकाऊ उत्पाद उपलब्ध हैं. बिष्टुपुर में इस शोरूम के खुलने से जमशेदपुरवासियों को प्रीमियम इंटीरियर के लिए मेट्रो शहरों जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
यह पहल शहर में आधुनिक, कार्यात्मक और स्टाइलिश होम डिजाइन को सुलभ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है. अधिक जानकारी के लिए शोरूम पर संपर्क करें.

