
उदित वाणी, जमशेदपुर: टाटा स्टील लिमिटेड और टाटा ट्रस्ट्स के संयुक्त उद्यम हॉकी ऐस फाउंडेशन को शुक्रवार 17 मार्च को 2022 में उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए हॉकी इंडिया प्रेसीडेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया.
यह प्रतिष्ठित पुरस्कार आशीष कुमार, हॉकी ऐस फाउंडेशन के सीईओ और टाटा स्टील कलिंगनगर में हेड एडमिनिस्ट्रेशन ने नई दिल्ली में हॉकी इंडिया 5वें वार्षिक पुरस्कार 2022 के दौरान प्राप्त किया. इस कार्यक्रम में नेशनल फेडरेशन ने भारत के सर्वश्रेष्ठ हॉकी सितारों, अधिकारियों और खेल के पूर्व दिग्गजों का जश्न मनाया.
पद्म श्री डॉ. दिलीप तिर्की, अध्यक्ष, हॉकी इंडिया ने पुरस्कार समारोह का उद्घाटन किया. उल्लेखनीय है कि हॉकी ऐस फाउंडेशन सफलतापूर्वक दो हॉकी अकादमियों का संचालन कर रहा है – जमशेदपुर नवल टाटा हॉकी अकादमी और भुवनेश्वर में ओडिशा नवल टाटा हॉकी हाई-परफॉर्मेंस सेंटर, जो सरकार की मदद से स्थापित किया गया है.

