
उदित वाणी, जमशेदपुर: टेल्को स्थित शिक्षा निकेतन स्कूल में ‘हिन्दी कहानी वाचन प्रतियोगिता’ का आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता में कक्षा तीन, चार और पांच के विद्यार्थियों ने भाग लिया. सभी बच्चों ने मूल्यपरक कहानियों की रोचक प्रस्तुति दी.
विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती सुमिता डे ने बच्चों की प्रशंसा करते हुए बच्चों को कहानियों से सीख लेने और उसे अपने जीवन में उतारने को कहा. इस आयोजन में शिक्षिका अनिता, मौसमी और भारती का महत्वपूर्ण योगदान रहा.
इस मौके पर विद्यालय की उप- प्राचार्या रजनी पांडे, समन्वयक पद्म भूषण सिंह एवं अन्य शिक्षक- शिक्षिकाएं भी मौजूद थीं.
Advertisement
<

