
उदित वाणी, कांड्रा: झारखंड सचिवालय घेराव के दौरान पुलिस द्वारा किए गए बर्बरतापूर्वक लाठी चार्ज के विरोध में भाजपा गम्हरिया प्रखंड पूर्वी के अध्यक्ष अमित सिंहदेव के नेतृत्व में लाल बिल्डिंग चौक पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन कर काला दिवस मनाया गया.
इस मौके पर अमित सिंहदेव ने कहा कि राज्य की वर्तमान हेमन्त सरकार लाठी गोली से जनता की आवाज को दबा रही है. इस तानाशाही सरकार के गलत नीतियों, युवाओ और किसानों को ठगने, महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार, 60/40 नीतियों के विरोध में भाजपा प्रदेश कमेटी के निर्देश पर पुतला दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है.
उन्होंने कहा कि बालू चोर, पत्थर चोर, कोयला चोर, कमीशनखोर इस सरकार को आगामी वर्ष 2024 में झारखंड की जनता गद्दी से उखाड़ फेंकेगी. इस मौके पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रश्मि साहू, प्रखंड महामंत्री अजीत सिंह, ओबीसी मोर्चा कोल्हान सह प्रभारी रमेश कुमार, जिला कार्यसमिति सदस्य प्रमोद पाठक, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष बलराम प्रधान, मनोहर गोप, नील कमल महतो, कामदेव महतो, सागर मोदी, विनोद झा, अनय सिंह, राहुल सिंह, सूरज दास, सुनीता मिश्रा, चंपा मंडल, मोनिका मंडल, वीर सिंह मुर्मू, अमरजीत सिंह, मनीष मुखर्जी, ऋतिक, हिमांशु, अंकित, राज यादव, आकाश दास,अमित मिश्रा, किशन प्रधान समेत काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.
उदित वाणी टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है। यहां क्लिक करके आप सब्सक्राइब कर सकते हैं।