
उदित वाणी, रायपुर/रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गुरुवार को छच्चीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे. वहां स्वामी विवेकानंद विमानतल पर उनका राज्य सरकार की ओर से आत्मीय स्वागत किया गया. छग के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने उनकी आगवानी की.
हेमंत सोरेन रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव एवं छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए.

कार्यक्रम में राज्योत्सव और राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के मुख्य अतिथि के रूप में हेमंत सोरेन का छत्तीसगढ़ का राजकीय गमछा पहनाकर स्वागत किया गया.
Advertisement
<

