
उदित वाणी, जमशेदपुर: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भगवान बिरसा मुंडा के वंशज मंगल मुंडा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है. उन्होंने रिम्स में मंगल मुंडा के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.
श्रद्धांजलि के बाद मुख्यमंत्री ने ईश्वर से पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोकाकुल परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की.
मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना प्रकट करते हुए उन्हें सांत्वना दी. उन्होंने मंगल मुंडा के परिजनों को राज्य सरकार के स्तर से हर संभव मदद का भरोसा भी दिया.
Advertisement
<

