
उदित वाणी, जमशेदपुर: जमशेदपुर में शुक्रवार को बादल जमकर बरसे. देर रात तक बारिश होती रही. मौसम विभाग ने 24 घंटे के अंदर जोरदार बारिश को लेकर झारखंड के सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिम सिंहभूम जिले के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में कहीं-कहीं अति भारी वर्षा होने की संभावना जताई है.
इसे लेकर लोगों को सतर्क और सावधान किया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक कोडरमा, लोहरदगा, लातेहार, गुमला, रामगढ़, खूंटी, रांची जिले में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है. मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर एरिया के डीप डिप्रेशन में तब्दील होने से मॉनसून अधिक सक्रिय हुआ है.
इसके कारण झारखंड के कई जिलों में आज यानी 19 अगस्त को बारिश तबाही मचा सकती है. यहां कई जगहों पर भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है. इसके लेकर रेड अलर्ट भी जारी किया गया है. लोगों को इसे लेकर सतर्क रहने की जरूरत है. मौसम विभाग ने 24 घंटे के अंदर सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिम सिंहभूम जिले के लिए रेड अलर्ट जारी किया है.
इन जिलों में कहीं-कहीं अति भारी वर्षा होने की संभावना जताई है. इसे लेकर लोगों को सतर्क और सावधान किया गया है. केंद्र के मुताबिक कोडरमा, लोहरदगा, लातेहार, गुमला, रामगढ़, खूंटी, रांची जिले में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है. मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर एरिया के डीप डिप्रेशन में तब्दील होने से मॉनसून अधिक सक्रिय हुआ है.
इसके कारण झारखंड के कई जिलों में आज यानी 19 अगस्?त को भारी बारिश होने की सूचना है. कई जगहों पर भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है. इसके लेकर रेड अलर्ट भी जारी किया गया है. लोगों को इसे लेकर सतर्क रहने की जरूरत है.
मौसम केंद्र के मुताबिक अगले 24 घंटे में पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसांवा, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज में कहीं-कहीं 45 -65 किलोमीटर की गति से हवा चल सकती है. अन्य भागों में 30 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है. कई जगहों पर गर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका है.
इधर जमशेदपुर में दिन के 2.30 बजे के बाद मूसलाधार बारिश से पारा 2 डिग्री तक नीचे गिरा. करीब एक घंटे तक हुई जोरदार वर्षा से मौसम तो सुहाना हुआ, वहीं शाम से देर रात तक जोरदार बारिश होती रही.
टेल्को साउथ गेट के पास सड़क पर जमा पानी को निकाला गया
शुक्रवार को एक बार फिर टेल्कॉन गेट से टेल्को साउथ गेट की ओर जाने वाली सड़क पर कुछ देर की बारिश के बाद ही भारी जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी. स्थानीय भाजमो कार्यकर्ताओं ने जलजमाव क्षेत्र का भ्रमण कर स्थिति से जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय को अवगत कराया. इसके पश्चात जमशदेपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी को इसकी सूचना देकर त्वरित कार्रवाई के लिए कहा गया.
तब जाकर कंपनी द्वारा आनन-फानन में मोटर लगाकर पानी का निकास करवाया गया. ज्ञात हो कि विगत दिनों विधायक सरयू राय द्वारा स्थानीय नागरिकों के साथ उपर्युक्त स्थल पर धरना देकर जलजामव की समस्या के स्थायी समाधान करने की मांग की गई थी.
इसके बाद जुस्को के अधिकारियों ने आश्वासन दिया था कि 15 दिनों में उक्त समस्या का स्थायी समाधान कर दिया जाएगा. परंतु शुक्रवार को थोड़ी देर की बारिश से ही स्थिति विकट हो गई.
जलजमाव स्थल पर विधायक के निजी सचिव सुधीर सिंह, भाजमो के जिला मंत्री राजेश झा, लक्ष्मीनगर मंडल के अध्यक्ष विनोद राय, नवीन कुमार, अनिल प्रकाश, राजु सिंह व रमाकांत सिंह आदि मौजूद थे.


