
उदित वाणी, जमशेदपुर: मारवाड़ी युवा मंच जमशेदपुर शाखा द्वारा रविवार की सुबह 6:30 बजे से 8:00 बिस्तुपुर स्थित जी टाउन मैदान मे अस्थायी स्वास्थ्य चेक शिविर लगाया गया। इस शिविर में रक्तचाप, मधुमेह और वजन जाँच की निशुल्क सुविधा उपलब्ध थी, जिसमें 81 लोगों ने अपना जाँच कराया। शिविर के उपरांत चाय पर चर्चा की गई जिसमें आगामी जून माह के कार्यक्रम की रूपरेखा पर विचार किया गया। उपरोक्त कार्यक्रम में विवेक पुरोहित, अश्विनी कुमार अग्रवाल, शिवचंद शर्मा, दिनेश अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, रितिक खिरवाल, विकास शर्मा, अविनाश खण्डेलवाल आदि उपस्थित थे।
Advertisement
<

