
उदित वाणी : चाकुलिया प्रखंड के माटियाबांधी गाँव में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 10 डाक्टरों की टीम के द्वारा 507 मरीजों का स्वास्थ्य जांच तथा चिकित्सीय सलाह प्रदान किया गया।
शिविर में30 मोतियाबिंद से ग्रस्त नेत्र रोगियों का जमशेदपुर के पूर्णिमा नेत्रालय में निःशुल्क आपरेशन भी कराया जायेगा । भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तथा राइट्स लिमिटेड के स्वतंत्र निदेशक डाॅ दिनेशानंद गोस्वामी के प्रयास से तथा भारत सरकार के प्रमुख उद्यम राइट्स लिमिटेड के सहयोग से स्वयं सेवी संस्था सिटिजन्स फाउंडेशन के द्वारा यह निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया ।
शिविर का औपचारिक उद्घाटन पद्मश्री यमुना टुडु के द्वारा पं दीनदयाल उपाध्याय के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डाॅ गोस्वामी ने कहा कि राज्य के इस सीमावर्ती क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की अत्यंत कमी है । स्वास्थ्य संबंधी कठिनाइयों को दूर करने के लिए ही यह शिविर आयोजित किया गया । बेहतर स्वास्थ्य सेवा मनुष्य का सबसे बड़ा धन है ।
निरोग झारखंड के निर्माण में सरकार के साथ समाज का भी अहम योगदान रहता है ।उन्होंने युवाओं से इस प्रकार के सेवा मूलक कार्य में योगदान देने का आह्वान किया । पद्मश्री यमुना टुडु ने डाॅ गोस्वामी द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि चाकुलिया में इस प्रकार के आयोजनों की काफी जरूरत है । उन्होंने कहा कि डाॅ गोस्वामी गरीबों की सेवा निरंतर कर रहे हैं । कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष शतदल महतो ने किया ।
कार्यक्रम को जिला उपाध्यक्ष हरिसाधन मल्लिक, जिला मंत्री राजीव महापात्रा , जिला मीडिया प्रभारी सुरेश सिंह, उत्तम महतो, दिलीप महतो, परिमल महतो, पार्थ सारथी महतो, भरत पात्र, देवेन्द्र नाथ महतो, पंचायत समिति सदस्य मोहिनी मोहन महतो, देवाशीष मंडल तथा शशांक पाल ने संबोधित किया ।

इन डाॅक्टरों का रहा प्रमुख योगदान:
डाॅ टी के महन्ती, डाॅ एन आर सिंह, डाॅ किरण सिंह, डाॅ नीरज मिश्रा, डाॅ नवीन लोधा, डाॅ रीना कुमारी, डाॅ शान्तनु महापात्रा, डाॅ अरिन्दम बारीक, डाॅ अंजलि सिंह, पूर्णिमा नेत्रालय के नेत्र चिकित्सकों तथा आयुष्मान भारत काउंसिलर जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ।

शिविर को सफल बनाने में इनका रहा प्रमुख योगदान:
मणिन्द्र नाथ महतो, मणि महतो, चित्तरंजन महतो, चमकलता महतो, रमानाथ महतो, सदानंद महतो, उत्तम महतो, प्रतिभा गोप, शेफाली रानी सिंह, ललटू महतो, शिवानी महतो,रंजीत महतो, परिमल दास, सरोजीत गोप, शिवम देव, बलराम दास, रामचन्द्र सिंह, दिवाकर सिंह, मुन्ना भारती ।

