
उदित वाणी, जमशेदपुर: लाल बहादुर शास्त्री मेमोरियल कॉलेज के एमपीईएच में रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर मिडटाउन, ललित नारायण मिश्र सांस्कृतिक एवं सामाजिक कल्याण समिति जमशेदपुर तथा आईक्यूएसी के संयुक्त तत्वाधान में एकदिवसीय चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया.
इसमें सर्वप्रथम प्राचार्य डॉ एके झा तथा मुख्य अतिथि प्रखण्ड विकास पदाधिकारी प्रवीण कुमार ने संयुक्त रूप से चिकित्सा शिविर का उदघाटन किया.
रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर मिडटाउन के अध्यक्ष शंकर कुमार पाठक कुसुम ठाकुर तथा प्रीति सैनी भी मुख्य रूप से उपस्थित थे. इस निशुल्क चिकित्सा शिविर में ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, नेत्र जांच, दंत जांच की गई. हड्डी, आंख, स्त्री रोग एवं अन्य विशेषज्ञों द्वारा शिक्षकों और विद्यार्थियों का चिकित्सीय जांच तथा साथ ही चिकित्सीय परामर्श भी दिए गए.
नेत्र जांच में लगभग 125 शिक्षकों तथा विद्यार्थियों ने अपना नेत्र चेकअप करवाया तथा सामान्य स्वास्थ्य जांच 110 विद्यार्थियों ने तथा स्त्री रोग विशेषज्ञ में 115 छात्राओं ने अपनी जांच करवाई तथा परामर्श लाभ लिया.
मंच संचालन राजनीति विभाग के डॉ. विनय कुमार गुप्ता ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर मिडटाउन के अध्यक्ष शंकर पाठक ने किया. इस चिकित्सा शिविर में डॉ. समीर कुमार, डॉ किरण कुमारी, डॉ. नीलोफर तथा अन्य विभागों के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने अपनी निशुल्क सेवा दी. पूर्णिमा नेत्रालय के द्वारा निशुल्क आंख की जांच की गई.
10 जरूरतमंद लोगों को निशुल्क ऑपरेशन के लिए रेफर किया गया. मगध हॉस्पिटल द्वारा डा ज्योति सिंह के नेतृत्व में दांत, हड्डी और स्त्री रोग संबंधी जांच की गई. छात्राओं को पीरियड संबंधी जानकारी प्रदान की गई एवं अत्याधुनिक आवश्यक 60 सामग्री प्रदान की गई.
कैंसर से बचाव के बारे में भी बताया गया. जानकी ट्रस्ट एवं रोटरेक्ट क्लब द्वारा निशुल्क दवाइयां भी बांटी गई. जोहार एल बी एस एम कॉलेज मिडटाउन एवं गोल्डन विंग रोट्रेक्ट क्लब के अधिकारियों का स्टोलेशन प्रक्रिया के तहत डिस्ट्रिक्ट चेयर यूथ अफेयर कुसुम ठाकुर द्वारा विशिष्ट अतिथि संगीता झा की उपस्थिति में किया गया.
इस चिकित्सा शिविर में रोटरी क्लब के दर्शन सिंह, सरोज कुमार, शिशिर कुमार, डा संगीता झा, अशोक पंकज, सुजीत कुमार झा, अशोक मिश्रा, डॉ. संचिता भुई सेन, डॉ. पुरुषोत्तम प्रसाद, प्रो. संतोष राम, डॉ. मौसमी पाल, डॉ.अजेय वर्मा, डॉ. विजय प्रकाश, प्रो. ऋतु, डॉ. जया कक्षप, डॉ. शबनम, डॉ. सुधीर सुमन, डॉ. प्रशांत, प्रोफेसर मोहन साहू, डॉ. रानी, प्रो. प्रमिला किस्कू, डॉ. संतोष कुमार, प्रो. सलोनी रंजन, प्रो. बाबू राम सोरेन, प्रीति गुप्ता, लुशी रानी मिश्रा, नीतू बाला, संजीव मुर्मू, रेनू पांडे, अनिमेष बख्शी, सुमित्रा सिंकु तथा साथ ही बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे.

