
उदित वाणी, जमशेदपुर: विश्वनाथ सखी समिति (संगिनी) द्वारा 8 जुलाई को जुगसलाई स्थित ऋषि भवन में ब्रेस्ट कैंसर जांच शिविर, एक्यूप्रेशर तथा हेल्थ चेकअप का आयोजन किया गया. जांच शिविर में ब्रह्माननंद हॉस्पिटल के डॉ अमित कुमार तथा एक्यूप्रेशर डॉ विकास साहू अपनी टीम के साथ आये थे. शिविर में 60 लोगों की जांच हुई. शिविर में समिति की सदस्य प्रीति सरायवाला, प्रीति गोयल, वंदना केडिया, नीतू, रेणुका गोयल, संगीता गोयल, अपर्णा, स्वाति, कंचन, मंजू, सरिता, मीना, अंजू, रेखा, निशि शामिल थीं.
Advertisement
<

