
उदित वाणी, जमशेदपुर: आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ. आपका जन्म 8 दिसम्बर को हुआ है. अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि का अधिष्ठाता ग्रह शनि है. आपका जन्मांक मकर और कुम्भ राशि के अंतर्गत आता है. इस माह का अधिपति ग्रह वृहस्पति है. आप वृहस्पति और शनि ग्रह के संयुक्त प्रभाव में जीवनभर रहेंगे. आपका व्यक्तित्व आकर्षक होगा और आप वातावरण के अनुसार खुद को ढालने में सक्षम होंगे. आप अपने उत्तरदायित्वों को निभाने में पूर्ण रूप से सक्षम होंगे. आपके द्वारा किए गए सभी कार्य उच्चस्तरीय होंगे. साहसिक कार्यों की ओर आपका रुझान अधिक रहेगा. आप कभी-कभी ईर्ष्यालु हो सकते हैं. स्पष्टवादी प्रवृत्ति के कारण कुछ लोगों से आपके मतभेद हो सकते हैं. आपके जीवन में सुख-सुविधाओं का अभाव रहेगा, लेकिन आकस्मिक लाभ के क्षण भी आएंगे. आपकी भावुक प्रवृत्ति के कारण आप अक्सर संकल्प-विकल्प की स्थिति में रहेंगे. आप अनुशासन के प्रति कठोर रुख अपनाएंगे और व्यर्थ का दिखावा पसंद नहीं करेंगे. आप हमेशा उच्च पद प्राप्ति के लिए प्रयत्नशील रहेंगे. आपका झुकाव धार्मिक और आध्यात्मिक कृत्यों की ओर रहेगा. आप स्वतंत्र विचारों वाले व्यक्ति होंगे और आर्थिक पक्ष को अधिक महत्व देंगे. कष्टों के निवारण के लिए आप अपने इष्ट देवी-देवताओं की पूजा करेंगे.
आज आप अपना बर्थडे इन खास लोगों के साथ मना रहे हैं-
धर्मेन्द्र
08 दिसंबर 1935

शर्मिला टैगोर
08 दिसंबर 1944

आपके लिए अनुकूल समय और उपाय
- मन्त्र : शं शनैश्चराय नम:
- व्रत : शनिवार
- दिन : सोमवार, गुरुवार, शनिवार
- दिनांक : 8, 17, 26
- अंक : 2, 4, 6, 7
- मास : जनवरी, अप्रैल एवं दिसम्बर
- वर्ष : 8, 17, 26, 35, 44, 53, 62, 71
- रंग : हरा, नीला, काला, भूरा
- जन्मरत्न : नीलम
- उपरत्न : नीली
- जड़ी : लाल चन्दन की जड़
वर्ष का महत्वपूर्ण समय: 20 जनवरी से 20 फरवरी, 20 सितम्बर से 20 अक्टूबर

