
उदित वाणी, जमशेदपुर : आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ. आपका जन्मतिथि 31 जुलाई है. अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि का स्वामी ग्रह राहु है. आपका जन्मांक कुम्भ राशि के अन्तर्गत आता है. इस माह का अधिष्ठाता ग्रह चन्द्रमा है. आप आजीवन चन्द्रमा एवं राहु ग्रह के सम्मिलित प्रभाव से युक्त होंगे. आपका जीवन उथल-पुथल एवं संघर्षों से परिपूर्ण रहेगा. आप जीवन में कठिन परिश्रम से ही सफलता अर्जित कर सकेंगे. आपका जनसम्पर्क सीमित होगा जिस कारण आप अकेलेपन की अनुभूति होगी. आप किसी भी विषय पर विचार करें लेकिन आप अपना विचार कब बदल देंगे कोई निश्चित नहीं रहेगा. आप स्वतंत्र निर्णय नहीं ले पायेंगे यही कारण है कि आप कोई भी कार्य दूसरों से सलाह लेकर ही करेंगे. आप अपने कार्य में किसी प्रकार का विलम्ब या व्यवधान पसन्द नहीं करेंगे. आप कुछ क्रोधी स्वभाव के होंगे क्रोध की अधिकता में आप अपना ही अहित कर बैठेंगे. भोग विलासिता के निमित्त आप अधिक व्यय करेंगे. आप में प्रदर्शन की भावना भी पाई जायेगी. आपका दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा. यथार्थवादी होते हुए भी आप सदैव कल्पना लोक में खोये रहेंगे. जीवन में सफलता हेतु देव अर्चना नियमित रूप से करें. तन-मन-कर्म-वचन से शुचिता का धर्म अपनावें. अपनी आय का कुछ निश्चित प्रतिशत धन गरीबों की सेवा में लगायें. चमकीले एवं काले रंग की वस्तुओं का दान करें. नियमित रूप से गाय को गुड़ खिलावें. सुख-समृद्धि व सफलता के लिए रत्न या उपरत्न तथा यन्त्र विधि-विधानपूर्वक धारण करें.
कियारा अडवाणी (Indian film actress)
31 जुलाई, 1992

अभय जोधपुरकर (Indian singer)
31 जुलाई, 1991

- मन्त्र : ॐ रां राहुवें नम:
- व्रत : शनिवार
- दिन : सोमवार, मंगलवार एवं शुक्रवार
- दिनांक : 4, 13, 22, 31
- अंक : 1, 2, 7
- मास : फरवरी, जून एवं अगस्त
- वर्ष : 4, 13, 22, 31, 40, 49, 58, 67
- रंग : काला, भूरा एवं स्लेटी
- जन्मरत्न : गोमेद
- उपरत्न : काला अकीक
वर्ष का महत्वपूर्ण समय—21 मार्च से 28 अप्रैल, 10 जुलाई से 20 अगस्त

