
उदित वाणी, जमशेदपुर : आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ. आपका जन्मतिथि 29 जून है. अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि का स्वामी ग्रह चन्द्रमा है. इस माह का अधिपति ग्रह बुध है. आप बुध एवं चन्द्रमा ग्रह के सम्मिलित प्रभाव से युक्त रहेंगे. आपका मुख्य सिद्धान्त होगा सादा जीवन उच्च विचार चन्द्रमा तत्व की प्रधानता के कारण आप में ीत्व गुण की अधिकता रहेगी. आप भावुक, कोमल व कल्पनाशील व्यक्ति होंगे. आपके दिमाग में हमेशा नये-नये विचार पल्लवित होंगे. किसी से भी काम निकलवाना आपका प्रमुख गुण रहेगा. अतीन्द्रिय ज्ञान की आप में अद्भुत क्षमता होगी. आप किसी भी बात को बढ़ा-चढ़ाकर कहने में सक्षम होंगे. आप किसी भी कार्य को पूर्ण जिम्मेदारी के साथ करेंगे. काव्य, कला, सौन्दर्य की ओर आपका रुझान अधिक रहेगा. दाम्पत्य जीवन आपका सामान्य रहेगा. आपके जीवन में एकाग्रता का अभाव रहेगा. धन संचय में भी आपकी रुचि रहेगी. आप यथार्थवादी होते हुए भी हमेशा कल्पनालोक में खोये रहेंगे. रचनात्मक कृत्यों में आप अपना अधिक समय नष्ट करेंगे. इन व्यक्तियों से सावधानी बरतें. जीवन में सौभाग्य के लिए अपने आराध्य देवी-देवता की पूजा-अर्चना करें. देवकक्ष में शुद्ध देशी घी का दीपक जलावें. अपने दैनिक जीवन में सफेद एवं क्रीम रंग की वस्तुओं का प्रयोग करें. सोमवार के दिन व्रत रखें, सफेद रंग की वस्तुओं का दान भी करें. गाय को घी लगा पराठा खिलावें. मुफ्त में किसी वस्तु की चाह न करें. जरूरतमंदों की सेवा व सहायता करें. परोपकार करें. सफलता के लिए रत्न या उपरत्न तथा यन्त्र विधि-विधानपूर्वक धारण करें.
उपासना सिंह (Indian actress)
29 जून, 1975

हरीश कल्याण (Indian actor)
29 जून, 1990

- मन्त्र : ॐ सों सोमाय नम:
- व्रत : सोमवार
- दिन : सोमवार, मंगलवार एवं शुक्रवार
- दिनांक : 2, 11, 20, 29
- अंक : 1, 4, 7
- मास : अप्रैल, सितम्बर एवं नवम्बर
- वर्ष : 2, 11, 20, 29, 38, 47, 56, 65
- रंग : सफेद एवं क्रीम
- जन्मरत्न : मोती
- उपरत्न : मून स्टोन
वर्ष का महत्वपूर्ण समय—20 जून से 27 जुलाई

